Arjun Reddy: कियारा-शाहिद के बीच आई ''उर्वशी'', फिल्म ''अर्जुन रेड्डी'' के गाने का टीजर हुआ रिलीज
''बत्ती गुल मीटर चालू'' के बाद अब शाहिद फिल्म ''अर्जुन रेड्डी'' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ लस्ट स्टोरीज फेम कियारा आडवाणी भी होंगी।

'बत्ती गुल मीटर चालू' के बाद अब शाहिद फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ लस्ट स्टोरीज फेम कियारा आडवाणी भी होंगी। अब उनकी फिल्म के एक गाने का टीजर भी रिलीज हो गया है।
इस गाने को हनी सिंह ने रि-क्रिएट किया है। जिस गाने को रि-क्रिएट किया है वह फिल्म 'हमसे है मुकाबला' है का गाना 'उर्वशी' है। शाहिद कपूर ने ट्वीट कर इस टीजर को रिलीज किया है।
Take it easy #Urvashi @Advani_Kiara @asliyoyo @itsBhushanKumar @directorgifty @TSeries @Hungama_com pic.twitter.com/dXkY1bKDl1
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 26, 2018
टीजर को शेयर करते वक्त शाहिद लिखते हैं 'टेक इट ईजी' उर्वशी। इस गाने को संजय शेट्टी मे कोरियोग्राफ किया है। जबकि गाने को गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' तमिल फिल्म का रीमेक है।
इस फिल्म के लिए पहले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की हीरोइन तारा सुतारिया को लिया गया था। लेकिन कियारा आडवाणी ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। कहा ये जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरु होगी।
फिल्म को संदीप वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। कहा ये जा रहा है कि फिल्म अगले साल 21 जून को रिलीज होगी। कियारा आडवाणी इससे पहले वेब सीरिज 'लस्ट स्टोरिज' में नज़र आईं थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App