Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अर्जुन कपूर तलाश रहे आशियाना, मलाइका के साथ लिव-इन में रहने की तैयारी!

अरबाज खान के साथ मलाइका का तलाक हो जाने के बाद से ही बॉलीवुड गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के बीच रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं।

अर्जुन कपूर तलाश रहे आशियाना, मलाइका के साथ लिव-इन में रहने की तैयारी!
X

सभी जानते हैं कि पति अरबाज खान के साथ मलाइका का तलाक हो चुका है। इसके बाद से ही बॉलीवुड गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के बीच रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं।

जबकि दोनों में से कोई भी इस बात को एक्सेप्ट नहीं कर रहा है। पिछले दिनों ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन का इंटरव्यू हुआ था। इसे काफी पसंद किया गया।

वहीं एक दूसरे शो में करण जौहर, मलाइका अरोड़ा के साथ जज भी हैं। उन्होंने वहां मलाइका से पूछ लिया कि कल की कॉफी कैसी थी? इस पर मलाइका ने कहा-ऑनेस्ट। इस तरह कहीं न कहीं उन्होंने अर्जुन के इंटरव्यू पर अच्छा कमेंट किया।

इसके अलावा यह भी सुनने में आया कि अर्जुन अपने लिए एक नया घर तलाश रहे हैं। अगर सभी बातों को मिलाया जाए तो साफ होता है कि अर्जुन, मलाइका का रिश्ता कुछ तो कहलाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story