Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर पर हुआ हमला, नशे की हालत में इस शख्स ने मोड़ा हाथ

आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर पर हुआ हमला, नशे की हालत में इस शख्स ने मोड़ा हाथ
X

बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। अर्जुन कपूर आजकल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अपनी फिल्म संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर यह कि फिल्म के सेट पर एक अनजान शख्स ने अर्जुन कपूर हमला कर दिया हैं।

क्या है पूरा मामला-

अर्जुन कपूर अपने वैनिटी वैन में मौजूद थे तभी एक शख्स उनके वैनिटी वैन के पास पहुंचा। उसने खुद को अर्जुन का बड़ा फैंस बताते हुए हाथ मिलाने की गुजारिश की। जब अर्जुन ने उस शख्स से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे किया तो उस शख्स ने अर्जुन का हाथ मरोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः पद्मावती विवाद: डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मीडिया पर निकाली भड़ास

पुलिस ने किया गिरफ्तार-

इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब इस बात को लेकर छानबीन की तो पता चला की ये शख्स पेशे से एक ड्राइवर हैं। पुलिस ने आरोपी शख्श के ऊपर 10 हजार का जुर्माना लगाया हैं।

जिस वक्त उस शख्स ने अर्जुन कपूर पर हमला किया था तब वह नशे में था। आरोपी शख्स का नाम कमल कुमार है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ परिणीती चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म अगले साल 18 अगस्त को रिलीज होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story