Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लॉन्च किया अपनी दूसरी फिल्म का फर्स्टलुक, 24 जून को होगी रिलीज

अनुष्का की फिल्म 'बुलबुल' नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज़ की जाएगी। पाताल लोक के बाद अनुष्का की डिजिटल पर यह दूसरी फिल्म।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लॉन्च किया अपनी दूसरी फिल्म का फर्स्टलुक, 24 जून को होगी रिलीज
X

डिजिटल प्लेटफार्म पर पाताल लोक से डेब्यू करने के बाद और अपनी पहली सीरीज की कामयाबी के बाद बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी दूसरी फिल्म का ऐलान कर दिया है। अनुष्का की दूसरी फिल्म का नाम है "बुलबुल"। जी हां अनुष्का की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज़ की जाएगी। यह खबर खुद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

अनुष्का ने फर्स्टलुक शेयर करते हुए लिखा है बुलबुल का फ़र्स्ट लुक यह रहा। सेल्फ़ डिस्कवरी, जस्टिस, मिस्ट्री की लोक कथा में लिपटी कहानी। नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रही है। अनुष्का ने इसके साथ जो मोशन पोस्टर शेयर किया है उसमें एक बड़े से ग्रह के आगे एक लड़की का साया ऊंचाइयों से जम्प करता नज़र आ रहा है। मोशन पोस्टर इसके रहस्य, रोमांच और जादुई कहानी की ओर इशारा कर रहा है।


फिल्म बुलबुल के बारे में बात करें तो यह एक बाल वधू की कहानी है जिसका जीवन रहस्यों में है। वह अकेली रहती है। अचानक गांव में रहने वाले लोगों का कुछ परालौकिक शक्तियों द्वारा कत्लेआम शुरू हो जाता है। बुलबुल की कहानी में आपको अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी और राहुल बोस मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने भी ट्विटर पर 'बुलबुल' का फर्स्टलुक शेयर करते हुए लिखा है कि जंगल अच्छे नहीं होते। वो घने और अंधकारमय होते हैं।

बात की जाए अनुष्का शर्मा की तो अपने प्रोडक्शन हाउस से वो पहले भी अपनी फिल्म NH10, फिल्लौरी और परी लेकर आ चुकी है। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख़ खान के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। पर अब काफी टाइम से वो अपने प्रोडक्शन हाउस में बिजी है और एक निर्माता के तोर पर अपने आप को साबित कर रही है।

और पढ़ें
Next Story