शादी के दो साल बाद ही अनुष्का ने विराट पर तान दी 'बंदूक', वीडियो हुआ वायरल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी किसी परी कथा से कम नही है। दोनों एक दुसरे से कितना प्यार करते हैं ये भी जग जाहिर है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का ने विराट कोहली पर बन्दूक तान रखी है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी हर प्यार करने वाले के लिए मिसाल है। अपने-अपने क्षेत्रों में विराट और अनुष्का का नाम किसी परिचय का मोहताज नही है। दोनों ने काफी वक्त तक एक दुसरे को डेट करने के बाद शादी भी कर ली थी। तबसे दोनों को 'विरुशिका' भी कहा जाता है। कोई इवेंट हो यां फिर पार्टी विराट अनुष्का की जोड़ी सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होती है।
सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का और विराट मस्ती भरे अंदाज में एक दुसरे के साथ मजाक कर रहे हैं । वीडियो में अनुष्का खिलोने वाली लेजर गन के साथ विराट पर हमला करती है और विराट अपनी खुबसूरत बीवी के सामने गोली खा कर हार जाते हैं। विराट और अनुष्का की प्यार भरी मस्ती का ये वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
@AnushkaSharma & @imVkohli goofing around - via @DaleSteyn62's insta story 🤪🔫💕🎥 #Virushka pic.twitter.com/jqknSlwgMC
— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) April 23, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App