Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अनुष्का ने विराट के साथ ऐसे बिताया प्रेग्नेंसी वाला साल, शेयर किया वीडियो

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि...

Anushka Sharma share video of priceless moments with Virat Kohli in 2020 during pregnancy
X

अनुष्का ने विराट के साथ ऐसे बिताया प्रेगनेंसी वाला साल, शेयर किया वीडियो

साल 2021 की शुरूआत में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि साल 2020 उन्होने कुछ इस अंदाज में स्पेंड किया। अनुष्का का साल 2020 का ज्यादातर समय प्रेग्नेंसी इंजॉय करते हुए बीता है।शेयरड वीडियो में अनुष्का और विराट(Virat Kohli) को कुत्तों और बच्चों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का के इस वीडियो और कैप्शन से साफ है कि उन्होंने साल 2020 का ज्यादातर समय कुत्तों और बच्चों के साथ स्पेंड किया। विराट और अनुष्का दोनों ही डॉग लवर्स हैं। अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'बीते साल के कुछ खास और अनमोल पल।' यहां तक उनकी वेब सीरीज पाताल लोक में भी बिल्कुल अलग ढंग से डॉग्स के लिए खास मैसेज देने की कोशिश की गई। अनुष्का के इस वीडियो को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है जिसकी वजह से इस पर 19 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट वीडियो में सुकून के पल बिता रहे हैं। ये वीडियो पिछले साल लॉकडाउन का है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते विराट और अनुष्का शहर की चहल-पहल से दूर चले गए थे और दोनों ने एक अलग ही दुनिया बसा ली थी।

अनुष्का कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं और अभी मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था। विराट ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है की आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आप सभी लोगों की प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए थैंक्यू। अनुष्का और मेरी बेटी दोनों एकदम ठीक और हेल्दी है। और इसी से हम एक नई चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं अगर बात विराट कि करें तो वह इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। अभी भी दोनों अपना ज्यादातर समय बेटी की परवरिश में बिता रहे हैं। कुछ समय पहले अनुष्का एक टेस्ट मैच सीरीज विराट और बेटी के साथ विदेश गई थीं।

और पढ़ें
Next Story