शादी के बाद डरावने अंदाज में लौटी अनुष्का शर्मा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म परी का टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में अनुष्का काफी डरावने अंदाज में दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा की फिल्म परी 2 मार्च को सिनेंमाघरों में रिलीज होगी।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म ‘‘परी' दो मार्च को होली पर रिलीज होगी।
यह अनुष्का के बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स की तीसरी फिल्म है जिसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। वह पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट-
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा परमब्रत चटर्जी, रजत कपूर और रिताभरी चक्रवर्ती भी अहम किरदार में एक्टिंग करते हुए दिखेंगे।
मोशन पोस्टर हुआ रिलीज-
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। हालांकि, इसकी कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।
यह भी पढ़ेंः अक्षय की ‘पैडमैन’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी दीपिका की ‘पद्मावत’
डरावने लुक में दिखेंगी अनुष्का-
अनुष्का शर्मा की इस फिल्म का फर्स्ट लुक 13 जून के रिलीज किया गया था जिसमें अनुष्का का काफी डरावना लुक नजर आया था। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर में अनुष्का काफी डरावनी दिख रही है। अनुष्का के इस टीजर को देखकर आपका डरना तो तय है।
आपको बता दें कि अनुष्का ने इससे पहले ‘‘एनएच10' और ‘‘फिल्लौरी' का निर्माण किया था। दोनों ही फिल्मों में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। परी को होली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App