Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Pari Teaser: अनुष्का शर्मा का खौफनाक अंदाज देख कांप उठेंगे आप, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज हुए इस टीजर में अनुष्का बेहद खौफनाक अंदाज में नजर आ रही है।

Pari Teaser: अनुष्का शर्मा का खौफनाक अंदाज देख कांप उठेंगे आप, देखें वीडियो
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म परी का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। रिलीज हुए इस टीजर में अनुष्का शर्मा बेहद डरावने लुक में नजर आ रही है। इससे पहले रिलीज हुए इस फिल्म के एक और टीजर में अनुष्का का हॉरर अंदाज देखने को मिला था। अनुष्का की यह फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खौफनाक है टीजर-

रिलीज हुए इस टीजर में अनुष्का शर्मा टीवी पर कार्टून देखती हुई दिखाई दे रही है साथ ही उनके पैरों में जंजीर बंधी हुई है। देखते ही देखते उनके नाखून बढ़ने लगते हैं और वे एकदम खूंखार अंदाज में नजर आने लगती है। अनुष्का शर्मा का यह रूप देखकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की है ये फिल्म-

आपको बता दें कि परी अनुष्का शर्मा के खुद के प्रोडक्शन हॉउस की फिल्म है। अनुष्का शर्मा की यह फिल्म एक हॉरर फिल्म है। इससे पहले अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म फिल्लौरी में भूत के किरदार में नजर आई थी।

यह भी पढ़ेंः 14 साल की उम्र में दीपिका ने एक आदमी को जड़ा था थप्पड़, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा फिल्म परी में दर्शकों को पूरी तरह से डराने के लिए तैयार है। परी के अनुष्का शर्मा शाहरूख खान की फिल्म जीरो में नजर आएंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story