Anushka Sharma Birthday : जानिए क्या खास गिफ्ट देंगे आज विराट अनुष्का को
अनुष्का शर्मा आज 31 साल की हो गईं हैं और विराट कोहली ने अपनी प्यारी पत्नी को सरप्राइज देने का पूरा मन बना लिया है। विराट कोहली जो की अनुष्का से बेहद प्यार करते हैं, उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए कुछ खास करने वाले हैं।

बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बेहद खास दिन को और भी खास बनाने के लिए विराट कोहली ने एक सरप्राइज पार्टी देने की सोची है। विराट की इस खास पार्टी की सिर्फ एक ही खास मेहमान होंगी उनकी पत्नी अनुष्का।
अनुष्का अपने जन्मदिन को अपने पति विराट के साथ ही मनाएंगी और इसके लिए अनुष्का बेंगलुरु में ही रहेंगी। सूत्रों से पता चला है कि विराट ने अनुष्का के लिए एक बेहद प्राइवेट और खास डिनर का आयोजन किया है। विराट अपनी पत्नी के साथ पूरा वक्त बिताना चाहते हैं।
विराट और अनुष्का की इस डिनर डेट को काफी गोपनीय रखा गया है। विराट अपने आईपीएल मैच की वजह से बैंगलोर में ही है। इसलिए अनुष्का और विराट को एक साथ बिताने के लिए भरपूर वक्त मिल जायेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App