लो कर लो बात! अनिल का छलका माधुरी प्रेम, पत्नी सुनीता को कभी-कभी माधुरी कहकर बुलाते थे
सलमान खान का बहुचर्चित शो ''दस का दम'' में अनिल कपूर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

सलमान खान का बहुचर्चित शो 'दस का दम' सोनी टीवी पर ऑन-एयर हो चुका है। जहां पर सलमान खान प्रतिभागियों से सवाल पूछते हैं। इसी बीच शो में अभिनेता अनिल कपूर पहुंचे जहां पर उन्होंने कई खुलासे किए।
अनिक कपूर ने कहा कि उनके साथ एक समय ऐसा भी आया जब अनिल अपनी पत्नी सुनिता को माधुरी कहकर बुलाते थे। अनिल कपूर का यह जवाब सुन लोग हंसने लगे। साथ ही अनिल कपूर ने कहा कि मैने अपनी ज्यादातर फिल्में माधुरी दीक्षित के साथ की हैं।
इसलिए मुझे अपनी गलती का अहसास नही हुआ। साथ ही अनिल ने कहा कि उनकी पत्नी ने इस बात पर कभी नाराजगी जाहिर नही की। सुनीता मेरे प्रोफेशन को बखूबी समझती है।
दरअसल. अनिल कपूर के साथ फिल्म रेस 3 की पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए दस का दम शो पर पहुंची। इसी बीच सलमान ने एक सवाल पूछा कि कितने प्रतिशत भारतीय अपने पार्टनर को किसी और के नाम से बुलाते हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए अनिल कपूर ने खुलासा किया।
आपको बता दें कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। साल 1990 के दशक की यह सबसे हिट जोड़ी के नाम से मशहूर थी। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App