सोनम कपूर की शादी से पहले उनके भाई हर्षवर्धन बने ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’, दमदार है ट्रेलर
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया। इस मौके पर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी भी मौजूद रहे।

सोनम कपूर के भाई और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस मौके पर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी भी मौजूद रहे। इसके पहले 18 अप्रैल को इसका पहला पोस्टर जारी किया गया था जिसे प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था।
Harshvardhan Kapoor along with Vikramaditya Motwane and Anurag Kashyap at the trailer launch of 'Bhavesh Joshi Superhero' in Mumbai yesterday. pic.twitter.com/U7APHkKnFP
— ANI (@ANI) May 3, 2018
इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म को लेकर हर्षवर्धन काफी उत्साहित भी हैं। हर्षवर्धन ने ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से डेब्यू किया था, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखने में असफल रही।
‘मिर्जिया’ के ठीक 2 वर्ष के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि हर्षवर्धन इस बार अपने प्रशासकों को निराश नहीं करेंगे।
बता दें कि इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा और इमरान खान ने रिजेक्ट कर दिया था। उसके बाद यह फिल्म अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को ऑफर की गई, जिसे वह मना नहीं कर पाए। कुल मिला कर हर्षवर्धन अब सुपरहीरो बन कर उड़ने को तैयार हैं।
Meet the man behind the mask! #BhaveshJoshiSuperhero will be unveiled soon! Trailer out at 1.30pm! @HarshKapoor_ pic.twitter.com/9cFfDzhon4
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 2, 2018
‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ एक ऐसे युवक की कहानी है जो बदले की आग में झुलस रहा है, लेकिन उसकी मंजिल कहीं और ही है। यह फिल्म 25 मई को रिलीज़ होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App