अनिल कपूर की पहली फिल्म ही नहीं हुई रिलीज, दे डाली बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में, यू बने बॉलीवुड के ''फन्ने खां''
अभिनेता अनिल कपूर का आज 62वां जन्मदिन है। अपनी कलाकारी और जादुई अदाकारी से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले अनिल कपूर ने कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था।

Anil Kapoor Birthday
बॉलीवुड के लखन और झक्कास के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता अनिल कपूर आज 62 साल के हो गए हैं। अपनी कलाकारी और जादुई अदाकारी से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले अनिल कपूर ने कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था।
अनिल कपूर ने 'मिस्टर इंडिया', 'लाडला', 'बेटा', 'किशन कन्हैया' आदि फिल्मों में काम कर लोगों से प्रसिद्धि हासिल की। इन फिल्मों में अनिल कपूर के दमदार अभिनय की न सिर्फ पहचान हुई बल्कि लोगों के दिलों में एक ऐसा सितारा बन गया जो आज भी बॉलीवुड में झक्कास के नाम से जाना जाता है।
अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'तू पायल मैं गीत' से की थी। इस दौरान अनिल मात्र सातवीं कक्षा में थे। तभी उन्होंने पहली फिल्म की। जब अनिल कपूर ने यह फिल्म की तब उनकी उम्र 12 साल थी। इस फिल्म में अनिल ने शशि कपूर के बचपन का रोल किया था।
करियर की पहली फिल्म नहीं हुई रिलीज
बता दें कि अनिल कपूर की पहली फिल्म 'तू पायल मैं गीत' थी। लेकिन बदकिस्मती अनिल कपूर के करियर की पहली फिल्म ही रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन इस बात से वह मायूस नहीं हुए और उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।
अनिल कपूर का जन्म
अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1959 को मुंबई के चेंबुर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर थे। अनिल कपूर के बड़े भाई का नाम बोनी कपूर था।
अपनी भाभी श्रीदेवी संग फिल्माए कई एक्शन और बोल्ड सीन्स
अनिल कपूर ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। जो न सिर्फ सिपरहिट हुईं बल्कि लोगों के दिलों में अनिल कपूर लखन बन राज करने लगे। अनिल कपूर ने श्रीदेवी संग कई फिल्में की हैं जैसे 'मिस्टर इंडिया', 'लाडला' आदि। इन फिल्मों में श्रीदेवी ने कई एक्शन और बोल्ड सीन्स दिए हैं। दर्शकों को अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी भी काफी भाई।
अनिल कपूर की पत्नी
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव-स्टोरी भी एक दम फिल्मी है। दोनों की मुलाकात अनिल कपूर के एक दोस्त ने करवाई थी। दोनों एक पार्टी के दौरान ही मिले थे। अनिल का कहना था कि सुनीता ने उनको एक प्रैंक-कॉल किया था। लेकिन अनिल सुनीता की आवाज पर ही मर मिटे थे। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 सालों तक डेट किया और सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने 10 लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली।
अनिल कपूर के बच्चे
अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के तीन बच्चे हैं। सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर। सोनम कपूर इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं। सोनम ने इसी साल बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की जिसके बाद वह गृहस्ति में बिजी हैं। हर्षवर्धन कपूर की हाल ही में फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' रिलीज हुई थी। रिया कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं।
अनिल कपूर की फिल्मों की लिस्ट
2001 में आई फिल्म 'नायक- द रियल हीरो' ने अनिल कूपर को लोगों का नायक बना दिया। इसी के साथ अनिल कपूर ने 'मि. इंडिया', जुदाई, लोफर, बुलंदी, जमाई राजा, घरवाली बाहरवाली आदि बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में दी। इन फिल्मों के बल पर ही अनिल कपूर ने लोगों के दिलों में अपनी अदाकारी को अलग तरह से पेश किया और लोगों के लिए अनिल कपूर झक्कास और लखन बन गए।
इस साल रिलीज हुई फिल्म फन्नेखां
हिंदी सिनेमा को कई दशकों से सुपरहिट फिल्में देने वाले अनिल कपूर की इसी साल फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव लीड में थे। फन्ने खां दर्शकों के बीच छाप छोड़ने में कामयाब तो नहीं हो पाई लेकिन हिंदी सिनेमा में उन्हें झक्कास, लखन के बाद अब फन्ने खां का टाइटल भी मिल गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Anil Kapoor Anil Kapoor Birthday Bollywood News Anil Kapoor Lesser Facts Anil Kapoor unknown lesser facts अनिल कपूर हैप्पी बर्थडे अनिल कपूर बॉलीवुड न्यूज Anil Kapoor wife Anil Kapoor biography Anil Kapoor net worth Anil Kapoor children Anil Kapoor movies Anil Kapoor seridevi movies Anil Kapoor fanney khan Anil Kapoor filmography