Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

एक बार फिर धमाल मचाएगी अनिल-माधुरी की जोड़ी, टूटेंगे कई सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक बार फिर से बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म में दर्शकों को करीब 17 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक साथ देखनें को मिलेगी।

एक बार फिर धमाल मचाएगी अनिल-माधुरी की जोड़ी, टूटेंगे कई सारे रिकॉर्ड
X

बॉलीवुड की सबसे शानदार ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी जब-जब सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आई है तब-तब बालीवुड के कई सारे रिकॉर्ड टूटे हैं।

90 के दशक में बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है।

अनिल-माधुरी का होगा अहम रोल-

आपको बता दें 17 साल के लंबे अंतराल के बाद अनिल और माधुरी की यह हिट जोड़ी इंद्रकुमार की फिल्म टोटल धमाल में नजर आएगी। यह धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म हैं।

एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में माधुरी दीक्षित ने बात करते हुए कहा था कि वह लंबे समय के बाद इंद्र कुमार के साथ काम करने जा रही हैं।

इंद्र कुमार की इस फिल्म में अनिल और माधुरी एक बहुत ही अहम किरदार में नजर आएंगे। माधुरी दीक्षत ने कहा था कि यह एक कॉमेडी फिल्म हैं ऐसे में यह रोल मेरे लिए काफी चैलेंजिगं रहने वाला है।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के इस डायरेक्टर को जड़ा जोरदार थप्पड़, की थी ये डिमांड

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर-

नब्बे के दशक में कई हिट फि‍ल्मों में माधुरी और अनिल एक साथ काम किया था। साल 2000 में आई 'पुकार' में ये जोड़ी आखिरी बार नजर आई थी।

माधुरी दीक्षित ने लगभग 2 दशक तक बॉलीवुड में राज कियाष। उनकी जोड़ी अनिल कपूर, संजय दत्त, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ खूब पसंद की गई।

अजय देवगन करेंगे प्रोड्यूस-

आपको बता दें अनिल और माधुरी की इस फिल्म को अभिनेता अजय देवगन प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, और जावेद जाफरी भी एक्टिंग करते नजर आएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story