Mrs Ahuja बनीं सोनम कपूर, एक घंटे 20 मिनट में संपन्न हुई शादी- पिता अनिल कपूर समेत बॉलीवुड ने दिया आशीर्वाद
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपने प्रेमी उद्योगपति आनंद अहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। आनंद कारज की इस रस्म में उनके परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। आनंद कारज की रस्म दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और एक बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपने प्रेमी उद्योगपति आनंद अहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। आनंद कारज की इस रस्म में उनके परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। फैशन के अलग अंदाज और अलग-अलग तरह की पोशाकों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनम दुल्हन के लाल लिबास में बेहद सुंदर दिख रही थीं।
Sonam Kapoor & Anand Ahuja got married in a traditional Anand Karaj ceremony, in Mumbai. pic.twitter.com/rPkeomMx9P
— ANI (@ANI) May 8, 2018
डिजाइनर अनुराधा वकील के डिजाइन किए लहंगा चोली पहने और जेवरों से लदी सोनम एकदम शाही नजर आ रही थीं। बांद्रा में सोनम की एक रिश्तेदार के घर सिख रीति रिवाजों के साथ सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे। आनंद कारज की रस्म दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और एक बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कूपर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा मोहित मारवाह और परिवार के कई अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहे।
A post shared by The Style Nut (@thestylenutweb) on
A post shared by Bollywood (@bollywood461) on
बॉलीवुड की ओर से अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के साथ यहां पहुंचे। फिल्म जगत से उनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिशमा कपूर, रानी मुखर्जी, जैकलिन फर्नांडीज नए अंदाज में शादी में पहुंची।
A post shared by Thebollygurl (@thebollygurl) on
A post shared by Bollywood Page,Crush Quotes 😘 (@instabollywoodcrush) on
इनके आलावा स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, डिजाइनर मासबा गुप्ता, आमिर खान और किरण राव ने भी शादी में शिरकत की। आनंद कारज के बाद वहां दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी।
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on
शाम को नवविवाहित जोड़ा एक पांच सितारा होटल में एक भव्य रिसेप्शन देगा जिसमें उनके रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है।
सोनम और आनंद पिछले दो साल से एकसाथ हैं और पिछले सप्ताह ही उन्होंने अपनी शादी की घोषणा की थी। शादी से पहले मेहंदी और संगीत के भी दो भव्य समारोह आयोजित किए गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App