देखिए केजरीवाल का ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है: An Insignificant Man
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म ‘एन इन्सिग्निफिकेंट मैन’ 17 नवंबर को रिलीज होगी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म ‘एन इन्सिग्निफिकेंट मैन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 50 सैकेंड के इस ट्रेलर में बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल ने कैसे एक जन आंदोलन से आम आदमी पार्टी बनाई।
हाल ही में केजरीवाल की इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। ‘एन इन्सिग्निफिकेंट मैन’ एक फीचर फिल्म नहीं है बल्कि एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसका निर्माण विनय शुक्ला और खुशबू रांका ने किया है।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी और अरबाज खान के इस हॉट वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
इस नॉन फिक्शनल पोलीटिकल फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने अरविंद केजरीवाल और कैसे उनके साथ लोग जुड़े और कैसे उनके साथियों ने साथ छोड़ा।
इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल अपना नाम बताते हैं। ट्रेलर दिखाया गया है कि कैसे पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
साथ ही ट्रेलर में इस पार्टी से अलग होकर 'स्वराज पार्टी' बनाने वाले राजनेता योगेंद्र यादव को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। ये फिल्म भारत में 17 नवंबर को रिलीज होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App