कभी असफल एक्ट्रेस थी आम्रपाली दुबे आज हैं सबसे महंगी एक्ट्रेस, निरहुआ के साथ अफेयर्स के भी हैं चर्चे
भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज अपना जन्मदिन मना रही है। वे इंडस्ट्री की एक मोस्ट डिमांडेड पर्सनालिटी है और उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भोजपुरी ऑडियंस तक सीमित नहीं है। एक्ट्रेस मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज अपना जन्मदिन मना रही है। 11 जनवरी 1987 को आम्रपाली दुबे का जन्म हुआ था। भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस का नाम आज दुनियाभर में लोकप्रिय है। वे इंडस्ट्री की एक मोस्ट डिमांडेड पर्सनालिटी है और उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भोजपुरी ऑडियंस तक सीमित नहीं है। एक्ट्रेस जुबली स्टार के नाम से मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। तो आज हम उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस के बारे में आपको कुछ दिलचस्प बातें।
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को देखना पसंद करते हैं फैंस
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें इसलिए भी लगाई जाती है क्योंकि दोनों ने करीब 30 फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों की केमेस्ट्री काफी क्रेजी है और इसलिए फैंस दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं चाहे वह ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन। इतना ही नहीं दोनों के चर्चे इसलिए भी होते हैं क्योंकि उन्हें कई मौकों पर एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती करार दिया है और इन अटकलों को ख़ारिज किया है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिश्ते की खबरों ने उस दिन और जोर पकड़ा जब एक्ट्रेस ने दिनेश लाल यादव को लेकर अपनी भावनाएं पब्लिकली जाहिर कीं।
निरहुआ के साथ रिलेशनशिप की अटकलें
उन्होंने कहा था कि दिनेश बेहद मिलनसार और ईमानदार इंसान हैं। उनकी एक्टिंग उनकी रगों में समाया हुआ है और वह उनके साथ काम करके बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि दर्शक उनकी जोड़ी को प्यार करते हैं। आम्रपाली दुबे ने कहा था कि एक पति के रूप में दिनेश जैसे अच्छे दिल का होना सौभाग्य की बात है। जब वह पूरी यूनिट से इतना प्यार करता है, तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी पत्नी और परिवार को कितना प्यार करते होंगे।
टॉप मोस्ट पेड एक्ट्रेस के लिस्ट में शामिल हैं आम्रपाली
आम्रपाली ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी सीरियल फिर भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया है। उनकी फैन फॉलोविंग लाखों में हैं और एक्ट्रेस आज के समय में इतनी मशहूर हो चुकी है कि आज इंडस्ट्री कि टॉप मोस्ट पेड एक्ट्रेस के लिस्ट में शामिल हैं । रिपोर्ट्स की माने तो आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये फीस लेती हैं। अपनी कमाई के बाद मुंबई में उनका अपना घर है और वो कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं।
कैरियर में कई सालों तक नहीं मिला कोई भी काम
'सात फेरे' और 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' जैसी टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद आम्रपाली दुबे को कुछ सालों तक कोई भी काम नहीं मिला। एक्ट्रेस को जब इंडस्ट्री से कोई उम्मीद नहीं रही और उन्हें 2010 से साल 2014 तक कोई भी काम नहीं मिला था। अपनी उम्मीदों को के सहारे उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख कर लिया। उनका यह कदम उनके लिए सही साबित हुआ। इंडस्ट्री में उन्हें पहली फिल्म दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ 'निरहुआ हिंदुस्तानी' मिली और फिल्म सुपरहिट हुई। यह फिल्म और निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी इतनी पसंद आयी कि दर्शक दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब रहने लगे हैं।