Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सपना चौधरी के गाने 'बावली तरेड़' ने मचाई धूम, Big-B भी हुए कायल

सपना चौधरी का नाम आजकल राजनीती के गलियारों में खूब गूंज रहा है। अपने जबरदस्त डांस और गानों से हरियाणा के साथ-साथ पुरे उत्तर भारत में अपनी पहचान बना चुकी सपना चौधरी का हर कोई दीवाना है। सपना के प्रशंसकों की लिस्ट में अब महानयक अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। सपना चौधरी का नया गाना 'बावली तरेड़' अमिताभ बच्चन को भी खासा भा रहा है।

सपना चौधरी के गाने बावली तरेड़ ने मचाई धूम, Big-B भी हुए कायल
X

सपना चौधरी का नाम आजकल राजनीती के गलियारों में खूब गूंज रहा है। अपने जबरदस्त डांस और गानों से हरियाणा के साथ-साथ पुरे उत्तर भारत में अपनी पहचान बना चुकी सपना चौधरी का हर कोई दीवाना है।

सपना के प्रशंसकों की लिस्ट में अब महानयक अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। सपना चौधरी का नया गाना 'बावली तरेड़' अमिताभ बच्चन को भी खासा भा रहा है।

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का गाना 'बावली तरेड़' आज कल बहुत धूम मचा रहा है। दो दिन पहले रिलीज हुए 'बावली तरेड़' गाने को सपना के फैन्स का बेहद प्यार मिल रहा है।

इस गाने में सपना चौधरी फेमस पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ नजर आई हैं। गाने में सपना काफी खुबसूरत दिख रही हैं। गाने में सपना के साथ दलेर मेहंदी की डांसिंग और सिंगिंग की जुगलबंदी खूब रंग जमती दिखाई देती है। यह गाना सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन को भी भा गया है।

2 दिन में इस गाने को लगभग पांच लाख बार देखा जा चुका है। बता दें कि सपना चौधरी ने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे स्‍टेज प्रोग्राम्‍स से की थी और उसके बाद वह एलबम में नजर आईं। हाल ही में उन्‍होंने फ‍िल्‍म में भी डेब्‍यू किया था।

सपना और दलेर मेहंदी पहली किसी गाने में एक साथ नजर आए हैं। इसका प्रोमो काफी पहले रिलीज किया गया था। तभी से फैंस को सपना चौधरी के गाने का बेसब्री से इंतजार था। 'बावली तरेड़' गाने की पहली लाइन सिर्फ पंजाबी भाषा में है और इसके बाद का पूरा गाना हरियाणवी भाषा में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story