Alia Bhatt Birthday : इन 5 लोगों के साथ चला आलिया भट्ट का अफेयर
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट का आज बर्थडे है। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ था। साल 2012 में ''स्टूडेट्स ऑफ द ईयर'' ( Students Of The Year) फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट का आज बर्थडे है। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ था। साल 2012 में 'स्टूडेट्स ऑफ द ईयर' ( Students Of The Year) फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आलिया भट्ट अपने फिल्मों को लेकर तो कफी ज्यादा सुर्खियों में रहीं ही हैं साथ ही उनके अफेयर्स के भी खूब चर्चे थे। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं, आलिया भट्ट के अफेयर्स के बारे में।
आलिया भट्ट के अफेयर्स
1. आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Alia Bhatt And Siddharth Malhotra)
आज भले ही आलिया भट्ट रणवीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हों, लेकिन उन्होंने जैसे ही बॉलीवुड में डेब्यू किया तो उनके को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके अफेयर्स की चर्चा होने लगी। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट कुछ ही सालों बाद अलग हो गए। लेकिन आज भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
2. आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर (Alia Bhatt And Arjun Kapoor)
आलिया भट्ट और अर्जुन के अफेयर के भी खूब चर्चे थे। साल 2014 से पहले जब अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म '2 स्टूडेंट्स' (2 Students) की शूटिंग चल रही थी, तो फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनो के एक दूसरे के काफी करीब नज़र आ रहे थे।
3. आलिया भट्ट और अली दादरकर ( Alia Bhatt And Ali Dadarkar )
ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले आलिया भट्ट का मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering) के साथ भी वो रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उनके इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम अली दादरकर था। फिल्मों में आने से पहले आलिया और अली रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में इन दोनो का ब्रेकअप हो गया।
4. आलिया भट्ट और कविन मित्तल (Alia Bhatt And Kavin Mittal)
खबरों की माने तो कविन मित्तल के साथ भी आलिया भट्ट का नाम जुड़ चुका है। खबर आई थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद आलिया भट्ट और कविन मित्तल एक टूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि उनकी ये डेटिंग ज्यादा समय तक चली न सकी।
5. आलिया भट्ट और रणवीर कपूर (Alia Bhatt And Ranveer Kapoor)
बहुचर्चित आलिया भट्ट और रणवीर कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। यह बात काफी समय से सुर्खियों में थी। जहां एक ओर आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है, वहीं दूसरी ओर आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि लगातार मेरे रिलेशनशिप को लेकर जितनी भी खबरें आती हैं वह मुझे परेशान नहीं करती, लेकिन इससे थोड़ा प्रेशर जरूर बन जाता है। मैंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इतना कुछ नहीं कहा। रणबीर से रिलेशनशिप होना मेरे लिए कोई अचीवमेंट नहीं है। यह सिर्फ मेरी लाइफ का एक अहम हिस्सा है, जिसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। खबरों की माने तो जल्द ही आलिया और रणवीर शादी कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App