Video: टीवी पर वापस लौटे अक्षय कुमार, हंसते-हंसते हो जाओगे लोट-पोट
इस बार अक्षय अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाएंगे।

अक्षय कुमार ने जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। इस बार अक्षय अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाएंगे। टीवी पर अक्षय पहले भी आ चुके हैं लेकिन इस बार वह एक कॉमेडी शो को जज करेंगे।
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल एक्टर हैं। वह एक्शन, रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी में खूब जंचते हैं। अक्षय वह अभिनेता हैं जो किसी भी तरह का रोल बहुत ही रवानगी से निभा सकते हैं। खास करके उनकी कॉमिक टाइमिंग का तो जवाब ही नहीं है।
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने शुरू की गोल्ड की शूटिंग, रेट्रो लुक में आए नजर
Kya aapki comic timing perfect hai? Mujhe talaash hai aapke jaise best stand up comedian ki. #TheGreatIndianLaughterChallenge @StarPlus pic.twitter.com/gA57oHvOzG
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 1, 2017
अगर ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की बात की जाए तो इस शो ने हमारी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कॉमेडियन दिए हैं। जिनमें से सुनील पाल, कपिल शर्मा, चंदन प्रभाकर और एहसान कुरैशी मुख्य हैं।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस छोड़ेंगे सलमान खान, खिलाड़ी होंगे नए होस्ट
पहले इस शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन हुआ करते थे लेकिन इस बार यह काम अक्षय कुमार संभालेंगे। अक्षय कुमार इस बार तलाश करेंगे भारत का वो कॉमेडियन जो लोगों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोट-पोट करने का दम रखता हो।
शो के एक सोर्स ने बॉलीवुड लाइफ को इस बात की जानकारी दी है कि अक्की शो पर सुपरजज की गद्दी पर दिखेंगे।
वैसे आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार किसी शो को जज करने वाले हैं। इससे पहले वो खतरों के खिलाड़ी और मास्टर शेफ जैसे शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App