बॉक्स ऑफिस के किंग बने अक्षय कुमार, रिलीज से पहले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ''2.0''
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ''2.0'' को रिलीज होने में एक हफ्ता बाकी है। इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' को रिलीज होने में एक हफ्ता बाकी है। इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है।
मेगा बजट फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्रभास की बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्क्रीन्स ओक्यूपेंसी के मामले में रजनीकांत की मूवी ने बाहुबली-2 को पछाड़ा है।
2.0 को भारत में 6600-6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। जबकि बाहुबली-2 को करीबन 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रजनी की फिल्म को नॉर्थ इंडिया बेल्ट में 4000-4100 स्क्रीन्स मिली हैं।
वहीं 2.0 आंध्र और तेलंगाना में 1200-1250 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। फिल्म को तमिलनाडु में 600-625, केरल में 500-525 और कर्नाटक में 300 स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने की खबर है।
इसके अलावा 2.0 के एडवांस बुकिंग के जरिए 120 करोड़ रुपए कमाने की चर्चा है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 2.0 पहली तमिल फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसका बजट करीब 600 करोड़ बताया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App