Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Song: बिल्लो रानी बनी अक्षरा सिंह, डांस मूव्स से चलाई फैंस के दिलों पर छुरियां

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है। इसमें एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। बिल्लो रानी सॉन्ग को यूट्यूब पर भी काफी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

akshara singh new bhojpuri song billo rani trending on youtube music list fans like actress new look
X

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 

Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों की पसंदीदा एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है। इसमें एक्ट्रेस बिल्लो रानी बनी हुई हैं। रवि किशन के कहने पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और दिलकश अदाओं की बदौलत एक अलग पहचान लोगों के बीच कायम की है। भोजपुरी की खूबसूरत हसीना की पर्सनल लाइफ भी काफी ज्यादा चर्चा में रहती है। खैर इस बार उनका नया सॉन्ग बिल्लो रानी यूट्यूब पर रिलीज होने के एक दिन के अंदर ही सुपरहिट हो गया है।

भोजपुरी गानों में अपना जादू दिखाने वाली अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। छोटे पर्दे पर भी एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा की गहरी छाप छोड़ी है। अब उनके लेटेस्ट सॉन्ग की बात कर लेते हैं। इसकी शुरुआत में ही अक्षरा सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरे हुस्न के जलवे कमाल है, तभी तो मेरे नाम का चारों ओर बवाल है। अक्षरा सिंह को लेटेस्ट सॉन्ग में जो बातें कहते हुए सुना जा रहा है। ये सारी चीजें उनकी स्टेज परफोर्मेंस से लेकर लाइव शोज में देखने को मिलती है। एक्ट्रेस के प्रशंसकों के बीच यह उनकी दीवानगी का ही कमाल है, जो रिलीज के एक दिन के अंदर ही बिल्लो रानी सॉन्ग यूट्यूब ट्रेंडिंग म्यूजिक लिस्ट में 25वें नंबर पर अपनी जगह बना चुका है।

फैंस को पसंद आया अक्षरा सिंह का नया अंदाज

अक्षरा सिंह का ये आइटम सॉन्ग उनके बीते समय के रिलीज हुए गानों में सबसे हटके है। 44 हजार से ज्यादा लोग उनके लेटेस्ट सॉन्ग को यूट्यूब पर लाइक कर चुके हैं। इस गाने में सबसे खास चीज अक्षरा सिंह की लुक है। पूरे सॉन्ग में भोजपुरी क्वीन को मॉर्डन आउटफिट में देखा गया। एक्ट्रेस का यह अंदाज उनके चाहनेवालों को बेहद पसंद आ रहा है। व्यूज की बात करें तो गाने को अब तक 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कहना लाजमी होगा कि अक्षरा के गाने ने उनके चाहनेवालों के दिलों में अलग सी खलबली मचा दी है।

और पढ़ें
Next Story