Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

19 साल बाद सामने आया अजय देवगन की लाडली बेटी का सही नाम, स्टार किड ने खुद किया खुलासा

अजय देवगन की बेटी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। इस बार काजोल और अजय के बेटी पैपराजी से परेशान हो गई। दरअसल, अपना गलत नाम सुनकर स्टार किड को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपना सही नाम भी सभी को बताया।

ajay devgn and kajol daughter corrected paparazzi said my name is nisha
X

अजय देवगन और काजोल की बेटी।

Ajay Devgn Daughter: अजय देवगन और काजोल की बेटी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह बॉलीवुड के उन स्टार किड्स में से एक है, जिनके नाम को लेकर ज्यादातर लोग कंफ्यूज रहते हैं। सिंघम एक्टर की बेटी को ज्यादातर लोग न्यासा के नाम से पुकारते हैं, लेकिन यह उनका सही नाम नहीं है। इसका खुलासा खुद स्टार किड ने किया है। पैपराजी हमेशा उन्हें अलग-अलग नाम से बुलाते नजर आते हैं। इससे अब वह काफी ज्यादा परेशान हो चुकी हैं। इसी के चलते अजय की लाडली ने अपने सही नाम का खुलासा सालों बाद एक वीडियो में किया है।

दरअसल, अजय देवगन की बेटी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो अपने दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखाई दिए। इसके बाद वह कार में बैठ जाती है। इसी दौरान पैप्स उन्हें न्यासा, नायसा कहते सुनाई देते हैं। इस पर स्टार किड को गुस्सा आ जाता है और वह कहती है कि मेरा नाम न्यासा नहीं बल्कि निशा है। सोशल मीडिया पर निशा देवगन का यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

दोस्तों के साथ अक्सर पार्टी करती हैं निशा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय और काजोल की बेटी को उनके दोस्त ऑरी, मौनी रॉय और कोरियोग्राफर तुषार कालिया के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। आउटिंग के लिए निशा ने स्टाइलिश ड्रेस कैरी की थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब स्टार किड अपने दोस्तों के साथ नजर आई है। इससे पहले भी वह दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ चुकी है। हाल ही में निशा दोस्तों के साथ अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान गई थी। वेकेशन से उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसमें वह अपने दोस्त ऑरी के साथ ऊंट की सवारी करते हुए भी नजर आई थीं।

सोशल मीडिया पर निशा के ग्लैमरस अवतार की फोटोज हमेशा छाई रहती है। प्रशंसक उनकी तस्वीरों पर अच्छी प्रतिक्रिया देते हैं। वहीं, हेटर्स उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए ट्रोल भी करते हैं। इस बार निशा की लेटेस्ट वीडियो ने तो उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है।

और पढ़ें
Sahil

Sahil

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। जर्नलिज्म मेरे लिए करियर के साथ ही एक अनूठा जुनून भी है। मैं बीते दो साल से अलग वेबसाइट्स के साथ काम कर चुका हूं। फिलहाल एक साल के करीब समय से हरिभूमि में बतौर सब एडिटर काम कर रहा हूं। पढ़ना, लिखना और नई जानकारियां जुटाना मेरे लिए एक सुखद यात्रा के समान है।


Next Story