Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खुलासा: ''गोलमाल'' के सेट पर अजय देवगन परिणीति के साथ करते थे ये हरकतें

परिणीति चोपड़ा ने गोलमाल टीम की पोल खोल कर रख दी।

खुलासा: गोलमाल के सेट पर अजय देवगन परिणीति के साथ करते थे ये हरकतें
X

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पहली बार रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी फिल्म गोलमाल का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने गोलमाल टीम की पोल खोल कर रख दी।

परिणीति ने बताया, उनके साथ इस फिल्म के सेट पर सबसे ज्यादा प्रैंक्स खेले गए हैं। बकायदा इसकी प्लानिंग होती थी। अजय देवगन पूरी प्लानिंग करते हैं।

वह इन सबके लीडर हैं। प्रैंक खेलने के एक दिन पहले रात में ही इसकी प्लानिंग होती है कि कल किस पर प्रैंक खेलना है। फिर दूसरे दिन वह निशाना बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- गोलमाल अगेन का पोस्टर रिलीज, हॉरर के साथ कॉमेडी का जोरदार तड़का

परिणीति गोलमाल गैंग में पहली बार शामिल हुई हैं तो सबसे ज्यादा उनके साथ ही प्रैंक्स होते थे।

कभी उन्हें एक्ट करने के लिए झूठी लाइन्स दे दी जाती थीं तो कभी पटाखे फोड़े जाते थे।

परिणीति कहती हैं, मुझे तो ऐसा लगता था कि इस फिल्म की शूटिंग में यह लोग पार्टटाइम में एक्टिंग करते थे।

बाकी इनका अधिक वक्त प्रैंक्स खेलने में ही चला जाता था। उस टीम में तब्बू भी हमेशा शामिल रहती थीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story