Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सोशल मीडिया पर छाईं ऐश्वर्या राय की हमशक्ल, फोटोज हो रहे हैं वायरल

खूबसूरत एक्ट्रेसेस में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम टॉप पर है। सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहते हुए भी ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज हम ऐश्वर्या की नहीं बल्कि उनकी पाकिस्तानी हमशक्ल आमना इमरान (Aamna Imran) की बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाईं ऐश्वर्या राय की हमशक्ल, फोटोज हो रहे हैं वायरल
X

दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम टॉप पर है। उनकी खूबसूरती और अदाओं को चाहने वाले की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहते हुए भी ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज हम ऐश्वर्या की नहीं बल्कि उनकी पाकिस्तानी हमशक्ल आमना इमरान (Aamna Imran) की बात कर रहे हैं।


आमना सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। ऐश्वर्या की तरह दिखने के अलावा उनकी अदाएं और खूबसूरती लोगों का दीवाना बना रही है। आमना इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं और उनके फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आमना पाकिस्तान की रहने वाली हैं। नए साल पर किए गए उनके पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं। 'जमीं सो गयी बर्फ के चादरों में..' गाने पर उन्होंने एक रील्स शेयर किया है जिसमें वह ऐश्वर्या की तरह हूबहू दिख रही है। यूजर्स उनके फोटोज और वीडियोज को काफी लाइक कर रहे हैं और कमेंट में उन्हें ऐश्वर्या राय बता रहे हैं।

आमना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौजूदा समय में उन्हें 26 हजार से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। आमना अकसर ऐश्वर्या राय के गाने पर वीडियो बनाती है जिसे लोग काफी पसंद करते है। वीडियो में वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आमना ने अपनी और ऐश्वर्या राय की कई तस्वीरें भी साथ में साझा की थी।

और पढ़ें
Next Story