Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lockdown: रामायाण महाभारत के बाद दर्शकों की डिमांड पर जल्द दूरदर्शन पर आएगा श्री कृष्णा

1993 में टेलीकास्ट हुआ रामानंद सागर का शो (Shri Krishna) श्री कृष्णा को दूरदर्शन फिर करेगा री टेलीकास्ट। ट्वीट कर दी जल्द ही श्री कृष्णा शो शुरू करने की दी जानकारी

Lockdown: रामायाण महाभारत के बाद दर्शकों की डिमांड पर जल्द दूरदर्शन पर आएगा श्री कृष्णा
X

लॉकडाउन के (Lockdown) बीच 30 साल पुरानी रामानंद सागर की दूरदर्शन (Door Darshan) पर दिखाई जा रही रामयाण और महाभारत के बाद अब श्री कृष्णा शो (Shri Krishna Show) की भी शुरुआत होगी। दूरदर्शन जल्द ही 1993 में बने श्री कृष्णा शो को री टेलीकास्ट करेगा। दूरदर्शन ने इसकी जानकारी अपने ट्वीट के जरिये दी है। इस पर लॉकडाउन के बीच घरों में रामायण और महाभारत का आनंद ले रहे लोगों ने श्री कृष्णा के शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही लोग श्री कृष्णा का अभिनय करने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी की भी चर्चा कर रहे हैं। लोग जानन चाहते हैं कि वह कहां है और क्या करते हैं।

27 साल पूर्व श्री कृष्णा शो का हुआ था प्रसारण

दरअसल, रामयाण और महाभारत के बाद ही साल 1993 में दूरदर्शन पर श्री कृष्णा शो का प्रसारण किया गया था। उस समय (Ramayan-Mahabharat) रामायण और महाभारत की तरह ही इस श्री कृष्णा को भी काफी देखा गया था। इसी के चलते लॉकडाउन के बीच रामायण और महाभारत के बाद लोग श्री कृष्णा को फिर से दिखाए जाने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए प्रसार भारती ने ट्वीट कर फैंस को ये गुडन्यूज दी है कि श्री कृष्णा जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रसार भारती ने श्री कृष्णा का एक टीजर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- जल्द आ रहा है श्री कृष्णा डीडी नेशनल पर। हालांकि अभी ये शो कब से टेलीकास्ट किया जाएगा। इसकी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

इन्होंने किया था श्री कृष्ण का रोल, अब रह रहे हरिद्वार

श्री कृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण और विष्णु का रोल प्ले किया था। वहीं स्वपनिल जोशी ने युवा कृष्णा का रोल निभाया था। उस दौर में जब रामायण और महाभारत की पॉपुलैरिटी चरम पर थी। उसी के बाद श्री कृष्णा पर बना ये शो भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था। जिसे देखकर लोग काफी खुश हुए थे। वहीं लॉकडाउन के बीच भी लोग अब श्री कृष्णा की डिमांड कर रहे है। जो जल्द पूरी होने वाली है। वहीं श्री कृष्णा में श्री कृष्ण का रोल करने वाले सर्वदमन बनर्जी अब फिल्म इंडस्ट्री को बाय बाय बोल चुके हैं। वे हरिद्वार मेडिटेशन सिखाकर अपना जीवन बिता रहे हैं।

और पढ़ें
Next Story