शादी के बाद देसी गर्ल ने बदला अपना नाम, रेत पर लिखा ये ''नया नाम''
ओमान में हनीमून पर गईं प्रियंका ने बीच फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमें रेत पर दिल बना हुआ था और इसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपना नया नाम लिखा हुआ है।

इंटरनेशनल स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल में अमेरिकी सिंगर सनिक जोनस से शादी की है। अब दोनों हनीमून मनाने को निकल गए हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इतना ही नहीं शायद भारतीय पंरपरा को कायम रखते हुए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के बाद अपना नाम बदल लिया है इसलिए वह जोनस सरनेम इस्तेमाल कर रही हैं।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी को एक हफ्ता बीच चुका है। निक ने पत्नी प्रियंका के साथ फोटो शेयर करते हुए शादी के वन वीक होने का सेलेब्रेशन किया था। कपल शादी शादी के बाद अब हनीमून पर है।
अपनी शादी के बाद से निक और प्रियंका लगातार दोस्तों की और शाही शादियां अटेंड कर रहे हैं। इसलिए वह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इसलिए दोनों को एक-दूसरे के साथ टाइम बिताने का मौका नहीं मिल रहा है। प्रियंका-निक अब छोटे से ट्रिप के लिए ओमान पर निकल गए हैं।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
शादी के बाद न्यू वेडे कपल हनीमून के लिए ओमान गए हैं। जहां प्रियंका-निक की इंस्टाग्राम पोस्ट लगातार शेयर की जा रही हैं। पहले प्रियंका ने एक बीच की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की जिसमें रेत पर दिल बना हुआ था और इसमें इन दोनों का नाम लिखा हुआ था।
साथ ही देसी गर्ल ने अपने नाम के साथ जे जोड़ा है जिसका मतलब है कि वह बता रही हैं कि उनका नाम अब प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गया है। प्रियंका पति का सरनेम अपने साथ जोड़ रही हैं। मतलब 'देसी गर्ल' भी शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस हो जाएंगी।
इतना ही नहीं निक ने भी प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक ने लिखा- 'प्रियंका पहली बार ईएलएफ देख रही हैं।' इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अंग्रेजी मूवी देखते हुए खुशी से चिल्ला रही हैं। निक उन्हें निहार रहे हैं और साथ ही हंसते हुए वीडियो भी बना रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- priyanka chopra nick jonas priyanka chopra nick jonas honeymoon priyanka chopra nick jonas oman honeymoon priyanka chopra nick jonas marriage priyanka chopra become jonas priyanka chopra jonas priyanka chopra chhanged surname after marriage priyanka chopra wedding priyanka chopra nick jonas honeymoon priyanka chopra nick jonas instagrame priyanka chopra instagrame priyanka chopra marriage pics priyanka chopra nick jonas wedding photos priyanka chopra nick jonas news प्रियंका �