Mia Khalifa की नेटवर्थ जानकर आप हो जाएंगे हैरान, ये काम करके कमाती हैं ढेरों डॉलर
लेबनान में जन्मी अमेरिकी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी मिया खलीफा आज एक जाना माना नाम है। मिया खलीफा ने साल 2014 में पॉर्न इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। आज हम बात करेंगे कि मिया खलीफा के नेटवर्थ और उनके कमाई के जरियों के बारें में।

लेबनान में जन्मी अमेरिकी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी मिया खलीफा (Mia Khalifa) पूरी दुनिया में आज एक जाना माना नाम है। मिया खलीफा ने साल 2014 में पॉर्न इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन खलीफ दुनिया की नजरों में आई जब खलीफा का हिजाब पहने एडल्ट सीन वायरल हो गया। इस एक सीन ने खलीफा को जितना फेमस किया उतना ही उन्हें लेखकों और धार्मिक हस्तियों की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। कुछ समय बाद एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस ने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज हम बात करेंगे मिया खलीफा की नेटवर्थ और उनके कमाई के जरियों के बारें में...

मिया खलीफा की नेटवर्थ आज 3 मिलियन डॉलर है। जिसे कमाने के लिए उन्होंने न सिर्फ पॉर्न इंडस्ट्री में काम किया बल्कि कई और जगहों पर भी जी तोड़ मेहनत की है। मिया खलीफा ने अपने करियर की शुरुआत में बार टेंडर से लेकर के पार्ट टाइम मॉ़डल का काम भी किया। मिया ने साल 2014 में एडल्ट फिल्म में काम करना शुरु कर दिया। उन्होंने व्हाटअबर्गर (Whataburger) के साथ भी काम किया। जहां पर लोगों का ध्यान उन पर जाने लगा। खलीफ अब एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पॉर्न स्टार बन गईं थी। उन्हें 1.5 मिलियन से ज्यादा बार इंटरनेट पर सर्च किया गया था। इसके अगले साल एक एडल्ट फिल्म कंपनी ने बताया कि वह उनकी वेबसाइट पर नंबर 1 कलाकार थीं। इसी के साथ उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री को बाय बाय कर दिया। अब मिया एक यूट्यूबर, स्पोर्ट्स कमेंटेटर और सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट्स प्रमोशन के साथ साथ प्रोडक्ट सेलर का काम भी करती हैं।

महंगी गाड़ियों की शौकीन है खलिफा
इसके अलावा अब वह पॉपुलर सोशल मीडिया सेलेब्रिटी और टिकटॉक सेलेब्रिटी है। मिया को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू आई8 (BMW i8), बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी (Bentley Continental GT), और ऑडी आर8 स्पाइडर (Audi R8 Spyder) जैसी लग्जरी गाड़ियों का तगड़ा कलेक्शन है। मिया खलीफा के पास एक आलीशान घर टेक्सास (Texas) में है तो दूसरा लॉस एंजलेस (Los Angeles) में। मिया लॉस एंजलेस स्थित अपने घर में सैंडबर्ग के साथ रहती हैं जो इस घर में उनके को- ओनर हैं। इसके साथ ही उनके पास 5000 डॉलर का एक पूरी तरह से सोने का बना हुआ हार भी है। पॉर्न इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम रह चुकीं मिया खलीफा आज उन सभी युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है, जिन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में गुमराह किया गया है। वह इन स्थितियों के बारे में बात करने के लिए सामने आई है क्योंकि यह बहुत सारी युवा महिलाओं को प्रभावित करता है।