Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पर्यावरण को बचाने के लिए घर में सब्जियां उगा रहीं हैं ऋचा चड्डा

ऋचा चड्ढा लंबे समय से सोशल वर्क करती रही हैं। साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता फैलाती रही हैं। अपने फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए पर्यावरण का ध्यान रखने को कहती रहती हैं।

पर्यावरण को बचाने के लिए घर में सब्जियां उगा रहीं हैं ऋचा चड्डा
X

ऋचा चड्ढा लंबे समय से सोशल वर्क करती रही हैं। साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता फैलाती रही हैं। अपने फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए पर्यावरण का ध्यान रखने को कहती रहती हैं।

ऋचा खुद भी इन बातों को फॉलो करती हैं। हाल ही में रिचा मुंबई के पश्चिमी उपनगर में एक बड़े से घर में रहने के लिए गई हैं। वहां नए अपार्टमेंट में बहुत सारी जगह है, जिसका रिचा बखूबी इस्तेमाल कर रही हैं। वह कई तरह के पौधे अपनी बगिया में उगा रही हैं।

ऋचा का मानना है कि अपने लिए खाद्य-पदार्थों को उगाना एक तरीके से पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग देने के बराबर है। ऋचा ने बताया कि अपने लिए खुद खाद्य-पदार्थों को उगाना एक तरह से यह तय करता है कि अच्छे दर्जे का, घर में उगाया हुआ कीटाणुनाशक रहित, भोजन हमें मिलता है। इससे हम पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे पाते हैं।

सुना है कि ऋचा लॉस एंजेलिस से कुछ खास तरह के बीज भी लाई थी, जिन्हें अपने घर की बगिया में उन्होंने रोपा है। साथ ही मुंबई की अलग-अलग जगहों से अलग-अलग तरह के पौधे लाकर भी अपने घर में लगाए हैं। इन दिनों रिचा के घर में एक खूबसूरत बगिया फल-फूल रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story