Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को Sridevi Excellence Awarad से नवाजा, एक मुस्कान के साथ कही ये बड़ी बात

''झारखंड अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2018'' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस समारोह में प्रियंका को ''श्रीदेवी एक्सीलेंस अवॉर्ड'' से नवाजा गया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को Sridevi Excellence Awarad से नवाजा, एक मुस्कान के साथ कही ये बड़ी बात
X

'झारखंड अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2018' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस समारोह में प्रियंका को 'श्रीदेवी एक्सीलेंस अवॉर्ड' से नवाजा गया।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को उनकी बेटी की तरफ से सम्मान मिला। प्रियंका ने कहा कि 'श्रीदेवी एक्सीलेंस अवॉर्ड' प्राप्त करने के लिए मैं अपने को सम्मानित महसूस कर रही हूं।

इसे भी पढ़ेः कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और उनकी टीम ने कुछ इस अंदाज में क्रिकेट कॉमेडी और शो को कहा अलविदा, देखें वीडियो

प्रियंका आगे कहती हैं कि श्रीदेवी उनकी हमेशा से ही पसंदीदा अभिनेत्री रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को यह अवॉर्ड फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने दिया है। इसके साथ ही महेश भट्ट को झारखंड फिल्म नीति पुरस्कार का मील का पत्थर मिला। महेश भट्ट को यह मील का पत्थर अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने दिया।

आपको बता दें कि प्रियंका आगामी फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ काम करने जा रही हैं। फिल्म 'भारत' को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story