Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुशांत को अलविदा कहने के बाद रणवीर शौरी ने भी लिखी ट्विटर पर अपनी बात

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके इस कदम से किसी को भी भरोसा नहीं हो पा रहा है।

सुशांत को अलविदा कहने के बाद रणवीर शौरी ने भी लिखी ट्विटर पर अपनी बात
X

सुशांत सिंह राजपूत ने इस 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। उनके इस कदम से किसी को भी भरोसा नहीं हो पा रहा है। सुशांत ने टीवी की दुनिया से फिल्म जगत में कदम रखा था। जिसमें वह टीवी की तरह ही सफल साबित हो रहे थे।

सुशांत ने काफी फिल्मों में काम किया और हिट भी दी। जिनमें काई पो चे, एम एस धोनी और छिछोरें जैसी शानदार फिल्में है। सुशांत तो इस दुनिया से चले गए पर अपने पीछे वे बहुत सारी बातें और यादें छोड़ गए। उनके जाने के बाद अब इंडस्ट्री में ब्लेमिंग गेम शुरु हो चुका है और बहुत से सितारे अपने अपने मन की बात कहने से पीछे नहीं हट रहे है।

इन सेलेब्स में से ही एक है एक्टर रणवीर शौरी। शौरी भी सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। यह दोनों साथ में काम कर चुके है। उन्होंने ट्विटर पर अपना बयान लिखा है।

रणवीर शौरी ने लिखा "सुशांत द्वारा उठाये गए इस कदम के लिए किसी को दोषी मानना ठीक नहीं है। वह एक बड़ा दांव खेल रहा था जिसमें या तो जीत थी या फिर हार लेकिन इन सबके बीच फिल्म इंडस्ट्री के गेटकीपर्स के बारे में बात होनी चाहिए।"


रणवीर शौरी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा "जो गेम वो खेल रहे हैं उसके बारे में बात की जानी चाहिए। उनके दोगले चेहरों को लेकर बात की जानी चाहिए। उनके पास जो ताकत है जिसे वो बेहद गैर जिम्मेदाराना तरीके से इस्तेमाल करते हैं। उसके बारे में बात की जानी चाहिए।"


और पढ़ें
Next Story