अभिषेक बच्चन को संजय लीला भंसाली का सहारा
हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘मनमर्जियां’ रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लंबे गैप के बाद फिल्मों में कमबैक किया। लेकिन फिल्म ‘मनमर्जियां’ को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है।

हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘मनमर्जियां’ रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लंबे गैप के बाद फिल्मों में कमबैक किया। लेकिन फिल्म ‘मनमर्जियां’ को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। इस तरह देखा जाए तो कमबैक के बाद भी अभिषेक बच्चन को एक हिट फिल्म की तलाश है। ऐसे में उन्हें अब संजय लीला भंसाली से उम्मीद है। सुना है कि संजय लीला भंसाली साहिर लुधियानवी की बायोपिक पर कुछ साल पहले काम करने की प्लानिंग कर रहे थे, तब उन्होंने अभिषेक से इस फिल्म की कहानी के बारे में बात की थी। अभिषेक को भी फिल्म की कहानी पसंद आई थी, वह इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार थे। लेकिन बाद में संजय अपने दूसरे फिल्म प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए और साहिर लुधियानवी की बायोपिक होल्ड पर चली गई। कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन ने फिर से इस फिल्म का जिक्र किया और कहा कि वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते हैं। अभिषेक, संजय आपकी बात जल्द मान लें तो मन की मुराद पूरी हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App