अभिषेक-एश्वर्या की शादी के 11 साल पूरे, यादें ताजा कर देंगी ये चुनिंदा तस्वीरें
जूनियर बच्चन और ऐश्वर्या राज बच्चन को शादी के एक सूत्र में बंधे हुए आज पूरे 11 साल हो गए हैं। 20 अप्रैल 2007 को दोनों ही कलाकारों ने सात फेरों के साथ अपने आने वाले नए जीवन की शुरुआत की थी।

जूनियर बच्चन और ऐश्वर्या राज बच्चन को शादी के सूत्र में बंधे हुए आज पूरे 11 साल हो गए हैं। 20 अप्रैल 2007 को दोनों ही कलाकारों ने सात फेरों के साथ अपने आने वाले जीवन की शुरुआत की थी।
ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने एक साथ अपना अभिनय किया है।
फिल्म 'गुरु' में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को फिल्म की शुटिंग के दौरान प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने शादी के बारे में सोचा।
शादी के बाद भी एश्वर्या ने अपनी अभिनय की दुनिया को जारी रखा। फिल्म 'रावन' और 'सराकर राज' में दोनों ने एक साथ काम किया।
इसके अलावा दोनों जोड़ा 'ढाई अक्षर प्रेम के' और 'कुछ ना कहो' में भी एक साथ नजर आ चुका है। फिल्म 'बंटी और बबली' के एक गाने में ऐश्वर्या ने अपने पति और ससुर के साथ काम किया है।
लेकिन जल्द ही ऐश्वर्या ने साल 2010 में फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन 5 साल बाद वह संजय गुप्ता की फिल्म 'गुजारिश' में फिर से लौटी। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ काम किया। वहीं अभिषेक ने 'हाउसफुल 3' में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ काम किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App