A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

मध्य प्रदेश में आज से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस साल करीब 7 लाख छात्र-छात्राएं 12वीं के फाइनल एग्जाम में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रदेश भर में कुल 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

10वीं-12वीं मिलाकर 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल
इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें करीब 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर होने वाली परीक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए कई महीनों से तैयारियां चल रही थीं।

भोपाल जिले की बात करें तो यहां 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा देंगे। इन परीक्षार्थियों के लिए भोपाल में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड और सीसीटीवी निगरानी
MP Board Exam 2026 को नकलमुक्त बनाने के लिए हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। इनमें दो विकासखंड स्तर और दो जिला स्तर पर सक्रिय रहेंगे। हर स्क्वॉड में तीन सदस्य होंगे, जिनमें पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन केंद्रों की निगरानी सीधे भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय से की जाएगी। इसके अलावा, थानों से प्रश्न-पत्र निकालते समय वीडियोग्राफी और सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी अनिवार्य की गई है।

सुबह 8:30 बजे के बाद एंट्री नहीं
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। भोपाल के DEO एनके अहिरवार के अनुसार, परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए तय दूरी के बाद प्रवेश निषेध रहेगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्कूलों को नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए परीक्षा से जुड़ी जानकारी तुरंत साझा करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य है कि कोई भी छात्र गलत जानकारी के कारण परीक्षा से वंचित न रह जाए।