Home > Dinesh Nigam Tyagi
mp news: सिख दंगों में शामिल होने के आरोप पर कमलनाथ ने दी यह सफाई, वीडी शर्मा को काले कारनामे करने वाला कहा...देखें वीडियो
मध्य प्रदेश22 May 2023 6:44 AM GMT
प्रदेश के अनूपपुर जिले में दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सिख दंगों में उनके शामिल होने के आरोप पर सफाई दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 1984 में दंगे हुए थे लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है। भाजपा शासनकाल में जो जांच आयोग बना था उसे भी मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
mp political: बेटे सिद्धार्थ के भाजपा में आने के बाद सक्रिय हो गए जयंत मलैया, जानिए उड़ गई किसकी नींद
मध्य प्रदेश18 May 2023 6:11 AM GMT
मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से इस बार भाजपा प्रत्याशी कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। बावजूद वहां राजनीतिक महाभारत के हालात निर्मित हो गए हैं। बेटे सिद्धार्थ की पिछले दिनों हुई भाजपा में वापसी के बाद पूर्व मंत्री जयंत मलैया क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इससे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए तत्कालीन कांग्रेस विधायक राहुल लोधी की नींद उड़ गई है। उन्हेें अपना राजनीतिक भविष्य अंधकारमय दिखने लगा है।
shock to congress: पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए ये पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिलाई सदस्यता
मध्य प्रदेश16 May 2023 6:00 AM GMT
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव चुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक दलों में आयाराम-गयाराम का सिलसिला जारी है। आज कांग्रेस को झटका लगा। पार्टी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सखवार को भाजपा की सदस्यता दलाई।
5th and 8th results: कक्षा पांचवी आठवीं का रिजल्ट जारी, नरसिंहपुर रहा प्रदेश में अव्वल
मध्य प्रदेश15 May 2023 8:01 AM GMT
सोमवार दोपहर को प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार राजधानी स्थित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परिणाम जारी किए। विद्यार्थी अपने परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने रावतपुरा धाम में बिताई रात, पत्नी साधना के साथ अचानक पहुंच गए एक दिन के प्रवास पर
मध्य प्रदेश15 May 2023 6:13 AM GMT
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल रात पत्नी साधना सिंह के साथ अचानक रावतपुरा धाम पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने यहां रामलला के दर्शन किए। आरती में शामिल हुए और रात्रि विश्राम भी किया। वे यहां एक दिन के दौरे पर अचानक पहुंचे।
टीकमगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में एक पटवारी की मौत, दूसरा पटवारी गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश13 May 2023 5:52 AM GMT
प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। जिले की पुलिस चौकी देरी के अंतर्गत आने वाले खेरा तिराहा पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक पटवारी की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल टीकमगढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है l
एवरेस्ट विजेता मेघा बोली- क्या देश के लिये पर्वतारोही होना अपराध, जानिए क्यों बोलना पड़ा यह
मध्य प्रदेश12 May 2023 6:01 AM GMT
एवरेस्ट की चोरी फरह करने वाली मप्र की मेघा परमार ने प्रदेश् की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या देश के लिए पर्वतारोही होना अपराध है? बता दें, मेघा को कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के ब्रांड एम्बेसडर पद से प्रदेश सरकार ने हटा दिया है। मेघा इस मसले पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।
Congress के वरिष्ठ नेता दिग्विजय विंध्य से मालवा तक 18 दिन में करेंगे 31 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा, जानिए क्या है टारगेट
मध्य प्रदेश11 May 2023 5:45 AM GMT
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की उन विधानसभा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं जहां कांग्रेस के प्रत्याशियों को लगभग 3 से चार बार से हार का सामना करना पड़ रहा है। पहले दौर में उन्होंने 19 जिलों की 35 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है। अब दूसरे चरण के दौरे पर वे 18 दिन में विंध्य से मालवा तक 31 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस के मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के साथ नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने का काम करेंगे।
मनीष सिंह आयुक्त जनसंपर्क बने, राघवेंद्र सिंह को प्रमुख सचिव खनिज का दायित्व, आईएएस के तबादले
मध्य प्रदेश10 May 2023 7:26 AM GMT
मध्यप्रदेश सरकार ने आज कुछ वरिष्ठ आईएएस के तबादले किए हैं। राघवेंद्र सिंह को आयुक्त जनसंपर्क से हटाकर प्रमुख सचिव खनिज बनाया गया है जबकि मनीष सिंह नए जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के सचिव विवेक पोरवाल को जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मध्यप्रदेश में जारी रहेगी नर्सिंग परीक्षा पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की याचिका
मध्य प्रदेश10 May 2023 7:00 AM GMT
मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षाओं पर जारी रोक नहीं हटेगी। सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया जिसमें उन्होंने परीक्षा पर लगाई गई रोक हटाने की मांग की गई थी। बता दें, मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने बीती 28 अप्रैल को नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में अहम् फैसला सुनाते हुए नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक लगाने वाले अपने 27 फरवरी के आदेश को बरकरार रखा और सभी 364 कॉलेज की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी थी।
कूनो में मादा चीते की मौत पर गरमाई सियासत, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उठाए मौत पर ये सवाल
मध्य प्रदेश10 May 2023 5:53 AM GMT
दक्षिण अफ्रीका से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाई गई एक मादा चीता दीक्षा की मौत से सियासत गरमा गई है। इसमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी कूद गए हैं। चीता की मौत पर उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं।
एक और पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेत्री छोड़ सकती हैं भाजपा, कांग्रेस के इस नेता से मुलाकात के बाद अटकलें
मध्य प्रदेश10 May 2023 5:31 AM GMT
मध्यप्रदेश भाजपा का एक और झटका लग सकता है। दीपक जोशी के बाद सरकार में दो बार मंत्री रहीं, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री कुसुम मेहदेले भी पार्टी छोड़ सकती हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक से उनकी मुलाकात के बाद इस तरह की अटकलें शुरू हुई हैं। मुलाकात के बाद मेहदेले ने पार्टी छोड़ने के सवाल पर सिर्फ ये कहा कि इसका जबाब भविष्य में मिलेगा।