Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बरोदा उपचुनाव: हार-जीत के बाद कैसे बदल जाएगी हरियाणा की राजनीति और किन नेताओं का करियर हो जाएगा खराब

हरियाणा29 Sep 2020 3:45 PM GMT
बरोदा का उपचुनाव हरियाणा की राजनीति को बेहद अहम मोड देगा। भाजपा-जजपा गठबंधन ही नहीं बल्कि कांग्रेस व इनेलो के लिए भी करो या मरो वाला चुनाव है। ये चुनाव कई नेताओं के करियर का भी फैसला करेगा।

अमित शाह और मनोहर लाल की मुलाकात के बाद हरियाणा में क्या राजनीतिक बदलाव होगा ? यहां पढें

हरियाणा27 Sep 2020 2:14 PM GMT
गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुलाकात रविवार को एक लंबे समय बाद हुई है। दोनों ही कोरोना के चलते उपचाराधीन थे और स्वस्थ हुए हैं। दोनों के उपचाराधीन रहते हरियाणा व देश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलाव हुआ है। विवादित तीन कृषि अध्यादेश, पिपली में किसान आंदोलन और लाठचार्ज के बाद पंजाब में आंदोलन के बाद अब अकाली दल भी एनडीए से अलग हो चुका है। ऐसे में दोनों की मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाला जाना निश्चित ही है

अभय सिंह चौटाला बोले, किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल आजीवन उनके हकों के लिए लड़ते रहे

हरियाणा25 Sep 2020 1:03 PM GMT
अभय चौटाला ने यमुनानगर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी देवी लाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि जननायक देवी लाल किसानों के मसीहा थे जिन्होंने किसानों के हकों के लिए हमेशा त्याग किया(

डा. महेंद्र सिंह मलिक का लेख: भ्रष्टाचार बंद-पानी का प्रबंध नारा देने वाले जननायक को आज याद कर रहा देश का किसान

हरियाणा25 Sep 2020 12:43 PM GMT
ताऊ देवीलाल का मानना था कि किसान-मजदूर वर्ग का अपना कोई संगठन व राजनैतिक मंच नहीं है, जिस कारण यह वर्ग अन्नदाता होते हुए भी साहूकारों व राजनीतिज्ञों के सहारे जीने पर मजबूर है। इसलिए किसान को अपने मौलिक अधिकारों व हितों के प्रति जागरूक करने व उनमें राजनैतिक चेतना उत्पन्न करने हेतु किसान, जमींदार व गरीब वर्ग की राजनैतिक सत्ता में प्रतिनिधित्व/भागीदारी दिया जाना जरूरी है।

क्या कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को साइडलाइन करने की शुरुआत हो चुकी है?

हरियाणा11 Sep 2020 5:11 PM GMT
पहली बार कांग्रेस की सूची से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरी तरह से गायब कर दिए गए हैं। पिछले तीन दशक में पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस आलाकमान में भूपेंद्र सिंह हुड्डा साइडलाइन होते दिखाई दिए हैं।

आइए आपका परिचय करवाते हैं क्रांतिकारी बाघा जतिन से, जिनकी योजना सफल होती तो 1915 में ही भारत आजाद हो जाता

विश्लेषण10 Sep 2020 4:53 PM GMT
क्रांतिकारी बाघा जतिन फौलादी इरादों के क्रांतिकारी थे। भय को उन्होंने मां के कहने पर बचपन में ही अपने से दूर कर लिया था और अत्याचार के खिलाफ लडने को ही उन्होंने अपने जीवन का ध्येय बना लिया था।

खेलो इंडिया गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे ब्रिक्स देशों के खेल मंत्री

हरियाणा25 Aug 2020 6:10 PM GMT
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजजू ने बताया कि अगले साल हरियाणा के पंचकूला में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेने के लिए ब्रिक्स देशों के खेल मंत्रियों ने अपनी सहमति दी है।

क्रांतिकारी जीवन में भगतसिंह को अपना आदर्श और प्रतिद्वंद्वी दोनों मानते थे राजगुरु

विश्लेषण24 Aug 2020 3:38 PM GMT
शिवराम हरि राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को महाराष्ट्र के खेड नामक एक गांव में हुआ। वर्तमान में उस गांव का नाम राजगुरु नगर है और ये पुणे से करीब चालीस किलोमीटर दूर है। पिताजी का नाम हरिनारायण और मां का नाम पार्वती देवी था। राजगुरु का एक भाई दिनकर व चंद्रभागी, वारिणी और गोदावरी तीन बहनें थी। जब राजगुरु छह साल के थे तब पिताजी की मृत्यु हो गई। उस समय राजगुरु का बडा भाई दिनकर दसवीं कक्षा में पढता था। उसे रेवेन्यू विभाग में नौकरी मिल गई। राजगुरु की प्राथमिक शिक्षा गांव खेड के ही स्कूल से हुई और आगे की पढाई के लिए न्यू इंग्लिश हाई स्कूल पूणे में दाखिला ले लिया। बडे भाई दिनकर ने राजगुरु पर अंग्रेजी पढने का दबाव डाला ताकि भाई को कोई अच्छी नौकरी मिल जाए। इसके उल्ट राजगुरु की अंग्रेजी में कोई दिलचस्पी ही नहीं थी और उसने साफ कह दिया कि वह नौकरी कर अंग्रेजों की गुलामी नहीं करेगा। वह अधिकतर अपने गांव खेड में ही रहता और अपनी मां की घर के कामों में मदद करता।

मंडी हो या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, सभी प्रकार की फसलों पर हो एमएसपी, उजमा बैठक और किसान चैंबर्स आफ कॉमर्स ने परित किए 15 प्रस्ताव

हरियाणा24 Aug 2020 1:33 PM GMT
भारत सरकार द्वारा लाये गए तीन नए कृषि अध्यादेशों के अवलोकन हेतु देश दुनिया में फैले हरियाणियों के संगठन उजमा बैठक ने किसान चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑनलाइन 5 घंटे 45 मिनट लम्बी कांफ्रेंस की।

2007 में अनिल विज ने विकास परिषद नाम से बनाया था ख्रुद का राजनीतिक दल, अब होगी भंग

हरियाणा22 Aug 2020 1:50 PM GMT
अनिल विज के निवास पर पंजीकृत है राजनीतिक दल विकास परिषद, 5 अगस्त को विज ने विकास परिषद के भंग होने बारे पत्र लिखा। अक्टूबर, 2007 में चुनाव आयोग ने विकास परिषद पार्टी को किया था रजिस्टर

पंडित जसराज पाकिस्तान की अमानत हो जाते अगर बहन रामप्यारी उन्हें भारत में नहीं रोकती?

हरियाणा17 Aug 2020 4:36 PM GMT
बंटवारे के समय जसराज (Pandit Jasraj) अपने परिवार के साथ पाकिस्तान जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में उन्हें अपने मामा के गांव की एक बहन मिली और इस तरह उनका पूरा जीवन ही बदल गया। यहीं ये वो जसराज से पंडित जसराज बने थे।

एडवोकेट रघुबीर सिंह दहिया का लेख: बेमिसाल साहसी और अद्वितीय क्रांतिकारी मदनलाल ढिंगडा को शहादत दिवस पर नमन

विश्लेषण16 Aug 2020 5:17 PM GMT
मदनलाल ढींगडा का जन्म आठ फरवरी 1887 को अमृतसर पंजाब में एक अति संपन्न परिवार में हुआ। उनके पिता डॉ. दित्तामल पंजाब में सिविल सर्जन थे और अंग्रेजों के कट्टर भक्त थे। इसके बावजूद मदनलाल ने अपनी शहादत से क्रांतिकारियों में अलग स्थान हासिल किया।