दिल्ली में झाड़ियों से युवक का शव बरामद, आंख और कान गायब
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में शुक्रवार झाड़ियों से 24 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया। आशंका है कि पशुओं ने शव के आंख और कान नोच डाले। पुलिस को इस शव के बारे में शाम साढे़ चार बजे के करीब सूचना मिली।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Nov 2018 6:41 AM GMT
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में शुक्रवार झाड़ियों से 24 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया। आशंका है कि पशुओं ने शव के आंख और कान नोच डाले। पुलिस को इस शव के बारे में शाम साढे़ चार बजे के करीब सूचना मिली।
पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके भाई ने की। उसकी पहचान संगम विहार इलाके के रहने वाले पुनीत के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि उसके सिर पर खरोंच के निशान और गर्दन पर दाग है। शव से आंख और कान गायब हैं।
दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि ऐसा लगता है कि पशुओं ने आंख और कान नोच लिये हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story