यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर हमला, कहा- इस सरकार को कुछ दिखाई और सुनाई नहीं देता
यशवंत सिन्हा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने राजभवन गए थे। जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सीएम केजरीवाल से मिलने नहीं दिया। जिसके बाद यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि केंद्र सरकार को कुछ सुनाई और दिखाई नहीं दे रहा हैं।

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल अनिल बैजल के बीच जंग अब राजनीतिक रूप लेती जा रही है। मुख्यमंत्री और उप-राज्यपाल की इस लड़ाई में अब अलग-अलग पार्टियों के नेता भी कूद पड़े है।
इसी सिलसिले में पूर्व केंद्र और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा भी सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे। लेकिन उप-राज्यपाल के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सीएम केजरीवाल से मिलने नहीं दिया। जिस पर यशवंत सिन्हा भड़क गए और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोल दिया।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार को कुछ भी सुनाई और दिखाई नहीं देता। यही ही नहीं यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर ऐसी स्थति में अटल बिहार वाजपेयी प्रधानमंत्री होते तो वह जरूर गृह मंत्री को आदेश देत कि वह चुने गए मु्ख्यमंत्री से जाकर बात करे।
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन और गोपाल राय के साथ उप-राज्यपाल के घर पर धरने पर बैठे हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App