दिल्ली: नगालैंड की महिला से द्वारका में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका के ककरोला इलाके में दो लोगों ने नगालैंड की 19 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 July 2018 12:43 AM GMT
द्वारका के ककरोला इलाके में दो लोगों ने नगालैंड की 19 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक डेटिंग एप्प पर इनमें से एक आरोपी के संपर्क में आई थी जिसने महिला को अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया।
ये भी पढ़ें: जज ने हार्दिक की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने महिला को मंगलवार रात को रामफल चौक, सेक्टर दो द्वारका के समीप एक सड़क पर कार में बिठाया। महिला के साथ उसकी एक दोस्त भी थी। वे उसे ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक फ्लैट में लेकर गए जहां उससे बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि महिला ने बुधवार की सुबह इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने फ्लैट में उससे दुष्कर्म किया।आरोपियों ने महिला की दोस्त के साथ कुछ नहीं किया।
अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को कल गिरफ्तार किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story