ससुराल न जाने पर पत्नी पर चाकू से किया वार, महिला की हालत स्थिर
दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना अंतर्गत एक पति ने अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से वार कर खुद का गला रेत लिया। पत्नी के ससुराल जाने से इंकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 July 2018 7:20 AM GMT
दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना अंतर्गत एक पति ने अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से वार कर खुद का गला रेत लिया। पत्नी के ससुराल जाने से इंकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।
सूचना मिलने पर दोनों पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि महिला की हालत स्थिर है। पत्नी का नाम शशि और पति का नाम दुलीचंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शशि के माता-पिता शाहबाद डेयरी के एफ ब्लॉक की झुग्गियों में रहते हैं। शशि की शादी सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी दुलीचंद से हुई थी। उनका तीन साल का एक बेटा भी है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच मामूली बातों को लेकर भी झगड़े होते रहते थे। दो माह पूर्व वह अपने बेटे को लेकर अपने मायके आ गई थी। बुधवार को उसका पति उसे लेने के लिए आया, उसने जाने से इंकार कर दिया।
शनिवार सुबह घर के अन्य लोग काम से बाहर चले गए थे और घर में दुलीचंद व शशि के अलावा बेटा मौजूद था। उसी समय पति-पत्नी के बीच दोबारा झगड़ा शुरू हो गया और शशि ने ससुराल जाने से साफ मना कर दिया। इस पर दुलीचंद ने उस पर कई बार चाकू से वार कर दिया और फिर खुद का भी गला रेत डाला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story