रिश्ते शर्मसार! चाची ने 13 साल की भतीजी को जबरन पिलाई शराब, फिर प्रेमी से करवाया रेप
राजधानी दिल्ली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी को पहले जबरन शराब पिलाई फिर अपने प्रेमी से उसका बलात्कार करवाया।

राजधानी दिल्ली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी को पहले जबरन शराब पिलाई फिर अपने प्रेमी से उसका बलात्कार करवाया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 अप्रैल की रात की है। महिला किसी काम का बहाना बना 13 साल की भतीजी को शाहाबाद डेयरी के पास सुनसान जगह ले गई। इसके बाद वहां उसके प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें- महज 8 साल की उम्र में मां-बाप ने बेचा, 16 में बन गई 4 बच्चों की मां, पीड़िता ने बयां की दर्द भरी दास्तां
ऐसे हुआ खुलासा
बताया जा रहा है मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पिता ने उसके शरीर से खून बहते हुए देखा। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को तुरंत बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात घरवालों को बताई। बच्ची को लगभग 24 घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया है। फिलहाल, अब बच्ची खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें- ऑनर किलिंग: लड़की ने किया शादी से इनकार, तो पिता-भाई ने मिलकर उतारा मौत के घाट
आरोपी चाची गिरफ्तार
मामले को लेकर रोहिणी के डीसीपी रजनीश गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही 30 वर्षीय आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि, महिला का प्रेमी मुकेश कुमार (30) अभी भी फरार है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App