महिला ने तांत्रिक के कहने पर पति को जहर दे उतारा मौत के घाट, ऐसे रची हत्या की साजिश
तांत्रिक के कहने पर अपने पति को जहर देकर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

तांत्रिक के कहने पर अपने पति को जहर देकर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान केवी रमा और तांत्रिक की श्याम सिंह उर्फ भगत सिंह के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- CBSE Board: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, राष्ट्रपति ने छात्रों की दी शुभकामनाएं
क्या है मामला
दिल्ली पुलिस को 26 फरवरी को RML हॉस्पिटल से कॉल आई थी कि एक शख्स को बेहोशी की हालत में एडमिट कराया गया है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस युवक की पहचान डी. एस मूर्ति के रूप हुई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और साथ ही एंट्री रजिस्टर में फ़ोन नंबर भी लिखा था। इसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो नंबर की मदद से पुलिस को महिला के कालीबाड़ी स्थित घर का पता चला।
पुलिस ने मृतक के भाई को भी आंध्र प्रदेश से बुलाया। इसके बाद जब पुलस ने सख्ती से केवी रमा से पूछताछ की तो उसने अपने पति को ज़हर देकर मारने की बात कबूल कर ली। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि ज़हर का इंतजाम तांत्रिक ने किया था।
यह भी पढ़ें- Air Asia फ्लाइट की टिकटों पर मिल रही है 90% तक की छूट, जानें कैसे उठाएं लाभ
महिला द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के बाद मृतक के भाई ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में आईपीसी 302, 120B और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला की निशानदेही पर पुलिस ने तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक पति मुरथी एक फाइनेंस मैनेजर था और रमा सरकारी नौकरी करती थी। महिला ने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। उसका पति शराब का आदि था।
साथ ही परिवार पर 10-12 लाख का कर्ज़ भी हो गया था। महिला इन सब से छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए वो तांत्रिक से मिली और दोनों ने मिलकर ये पूरी साजिश रची।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App