दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में काले बादल छाए हुए हैं तो दूसरी तरफ कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

देश के कई राज्यों में बारिश ने कहर मचा रखा है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में काले बादल छाए हुए हैं तो दूसरी तरफ कई इलाकों में बारिश हो रही है।
Delhi: Visuals of heavy rain from Akbar Road pic.twitter.com/ougOqEJAbF
— ANI (@ANI) July 13, 2018
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही आंशिक बादल छाए हुए है और उमस भरी गर्मी भी रही। बता दें कि दिल्ली में तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 74 प्रतिशत था।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। ये रुक-रुक कर धीमी गति से और तेज बारिश होने की संभावना है।
Visuals of water-logging from Tilak Bridge as heavy rain lashes Delhi. pic.twitter.com/NfDdRtDHyb
— ANI (@ANI) July 13, 2018
बता दें कि दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App