Weather In Delhi Today: दिल्ली के मौसम की जानकारी, भारी बारिश, 15 ट्रेनें लेट- पांच डिग्री गिरा तापमान
Weather In Delhi Today: दिल्ली के मौसम की जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 जनवरी 2019 यानी मंगलवार सुबह कई हिस्सों में भारी बारिश होने के कारण कई जगह पानी भर गया और ट्रेफिक जाम हो गया इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी रेलवे ने बताया कि करीब 15 ट्रेनें औसतन दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।

दिल्ली के मौसम की जानकारी (Weather In Delhi) के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 जनवरी 2019 यानी मंगलवार सुबह कई हिस्सों में भारी बारिश (Delhi Rains) होने के कारण कई जगह पानी भर गया और ट्रेफिक जाम हो गया इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
वहीं उत्तरी रेलवे ने बताया कि करीब 15 ट्रेनें औसतन दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, मालदा-दिल्ली जंक्शन फरक्का एक्सप्रेस, मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस और अन्य शामिल हैं।
पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से चल रही है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में 14.8 मिमी, पालम वेधशाला में 22.8 मिमी, लोधी वेधशाला में 15 मिमी और आया नगर में 26.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दिनभर बारिश होने का पूर्वानुमान भी लगाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Weather weather in delhi weather in delhi today weather forecast delhi weather today weather forecast weather india weather report weather in gurgaon weather tomorrow weather update weather in amritsar weather in noida मौसम मौसम की जानकारी मौसम की जानकारी दिल्ली मौसम दिल्ली मौसम की जानकारी मध्यप्रदेश मौसम की जानकारी राजस