मौसम की जानकारी : दिल्ली में जमकर बरसे ओले, देखें वीडियो
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली में शाम को 6 बजे जमकर बारिश हुई और उसके साथ ओले भी गिरे।

मौसम की जानकारी के अनुसार दिल्ली में शाम को 6 बजे जमकर बारिश हुई और उसके साथ ओले भी गिरे। दिल्ली में गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया था। दिल्ली में पारा कुछ डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार रात से शहर के कुछ हिस्सों में 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विभाग ने दिन में ओले पड़ने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। शहर में सुबह आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App