दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम, धूल भरी आंधी से मेट्रो सेवा बाधित
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है लेकिन आज शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है लेकिन आज शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। इस समय दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के इलाके में धूलभरी आंधी चल रही है।
धूल भरी आंधी के चलते लोगों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ा रहा है। तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर बिजली सप्लाई ठप होने की खबर है।
तेज आंधी के चलते ट्रैफिक जाम फंस गया। ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा है। धूलभरी आंधी के कारण शाहदरा से दिलशाद गार्डन की मेट्रो लाइन पर संचालन अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।
बता दें कि धूल भरी आंधी के साथ दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं आज शाम उत्तराखंड में चार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी समेत चार जिलों में बादल फट गया है। अभी नुकासन का कुछ अनुमान नहीं लगाया है कि कितना नुकसान हुआ है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश हो रही है। राज्य में अगले छत्तीस घंटे के लिए सूबे में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App