मौसम ने एक बार फिर ली करवट, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश
आज सुबह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज आंधी के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

आज सुबह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज आंधी के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 72 उम्मीदवारों की पहली सूची, इन नामों को मिली तरजीह
मौसम में बदलाव होने की वजह से तापमान में अचानक 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि शुक्रवार (6 अप्रैल) को भी मौसम में अचानक बदलाव हुआ था और तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी।
मौसम विभाग का कहना है आने वाले 4-5 दिनों तक पंजाब-हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के तमाम इलाकों में इसी तरह से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App