तबीयत बिगड़ने से AIIMS में भर्ती हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, हो सकती है सर्जरी
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी (AIIMS) में भर्ती कराया गया हैं।

उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी (AIIMS) में भर्ती कराया गया हैं। आपको बता दे कि केशव प्रसाद मौर्य के न्यूरो में तकलीफ के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya admitted to All India Institutes of Medical Sciences (AIIMS) in Delhi: Dr Aarti Vij, PRO, AIIMS pic.twitter.com/eA7pW6QqL2
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2018
ताजा जानकारी के मुताबिक 49 वर्षीय केशव प्रसाद मौर्य के मस्तिष्क में घाव के चलते उनकी सर्जरी की जा सकती है। वहीं एम्स प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी है कि फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य को एम्स के कार्डियो न्यूरो सेंटर के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
एम्स प्रशासन के मुताबिक फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। और डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखे हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App