विजय गोयल ने बैलगाड़ी चलाकर केजरीवाल सरकार के सामने रखी ये मांग
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने रविवार को दिल्ली सरकार से डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों में कमी लाने की मांग की करते हुए दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किया है।

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने रविवार को दिल्ली सरकार से डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों में कमी लाने की मांग की करते हुए दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किया है।
विजय गोयल ने दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बैलगाड़ी से दिल्ली सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार को अन्य राज्यों की तरह पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
Union Minister Vijay Goel rode a bullock cart in Chandni Chowk demanding the Delhi Government reduce prices of fuel pic.twitter.com/kLLCsjIQsI
— ANI (@ANI) October 7, 2018
उन्होंने कहा कहा अगर ऐसा नहीं हुआ तो जोरदार तरह से आंदोलन किया जाएगा। दिल्ली सरकार बैलगाड़ी की तरह एक चाल में चल रही है, लेकिन आम लोगों की कोई चिंता नहीं है।
यह भी पढ़ें- हमारी सरकार ने शहीदों के परिवार को दी जाने वाली राशि बढ़ाई: राजनाथ सिंह
विजय गोयल ने केजरीवाल सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दोमों में 2.5 रुपये की कमी कर दी है। अगर दिल्ली सरकार वैट कम कर दे तो तेल पांच रुपये सस्ता हो जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App