दिल्ली: पतंग उड़ाते समय हाई टेंशन लाइन से करंट लगने पर दो लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में हाई टेंशन तार में पतंग फंसने से एक नाबालिग समेत दो लोग करंट लगने झुलस गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 July 2018 6:53 AM GMT
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में हाई टेंशन तार में पतंग फंसने से एक नाबालिग समेत दो लोग करंट लगने झुलस गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि यह घटना कल दोपहर की है जब 10 और 18 साल के दो लड़के अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे और इस दौरान उनकी पतंग एक हाई टेंशन तार में फंस गई।
उन्होंने बताया कि दोनों को बिजली का झटका लगा और 18 वर्षीय लड़का छत से नीचे गिर गया।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों को जग प्रवेश चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story