इलाज करने के बहाने 26 वर्षीय महिला से बलात्कार, आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में इलाज का झांसा देकर 26 साल की महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 July 2018 12:11 AM GMT Last Updated On: 6 July 2018 12:11 AM GMT
बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में इलाज का झांसा देकर 26 साल की महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: फिल्म 'संजू' को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री, मीडिया में दाउद इब्राहिम जैसे लोगों न हो महिमामंडन
बाहरी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि मोहम्मद उस्मान नाम का आरोपी उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है और उसे बुधवार को अमन विहार से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल को महिला ने शिकायत की थी कि आरोपी उसे लालच देकर राजस्थान के अजमेर ले गया और उसका इलाज करने के बहाने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमन विहार में जाल बिछाया।
ये भी पढ़ें: विजय माल्या को ब्रिटेन की अदालत से लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लंदन की संपत्ती की तलाशी और जब्त करने के दिए आदेश
आरोपी दिल्ली से रवाना होने की खातिर पैसे लेने के लिए वहां अपने एक परिचित के पास आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले 11-12 साल से काला जादू कर रहा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story